चार युवक एक बाइक पर सवार हो भरते हैं फर्राटे
नियम व कानून को ताक पर रखकर युवा बाइक का कर रहे परिचालन संसू. बड़हिया (लखीसराय)
नियम व कानून को ताक पर रखकर युवा बाइक का कर रहे परिचालन संसू., बड़हिया (लखीसराय) : सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन, लोग यातायात नियमों का उल्लंघन पर उल्लंघन किए जा रहे हैं। यह सिलसिला बड़हिया में चल रहा है। पुलिस द्वारा लगातार चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, नियमों का उल्लंघन लोग खुलेआम कर रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग यातायात नियमों का उल्लंघन सरेआम कर रहे हैं। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस ट्रिपल, फोर्थ लोडिग होकर एनएच पर फर्राटे भर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहन खुलेआम चला रहे हैं। बिना हेलमेट, लाइसेंस व ट्रिपल, फोरथ लोडिग चलाना इनका शौक बन गया है। शहर में बड़े वाहन द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन भी खुलेआम हो रहा है। बस की छतों पर यात्रियों को बैठाकर धड़ल्ले से चल रहे हैं। युवा वर्ग के लोग सड़कों पर तेज वाहन चलाना अपनी शान समझते हैं। ऐसे में हमेशा छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती है। जिसमे कई बाइक सवारों की जान भी चली जाती है। बड़हिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन चेकिग कर रही है बिना हेलमेट, लाइसेंस वाले बाइक सवारों से जुर्माना वसूला जा रहा है जो भी बाइक सवार ट्रिपल, फोर्थ लोडिग कर चल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी।