Move to Jagran APP

गिरधरपुर पैक्स के कार्यकारी अध्यक्ष का मनोनयन

संसू. बड़हिया (लखीसराय) प्रखंड के गिरधरपुर पैक्स अध्यक्ष प्रमिला देवी का 22 फरवरी को आक

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:54 PM (IST)
गिरधरपुर पैक्स के कार्यकारी अध्यक्ष का मनोनयन
गिरधरपुर पैक्स के कार्यकारी अध्यक्ष का मनोनयन

संसू., बड़हिया (लखीसराय) : प्रखंड के गिरधरपुर पैक्स अध्यक्ष प्रमिला देवी का 22 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया। जिस कारण गिरधरपुर पैक्स अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया। गिरधरपुर पैक्स के संचालन के लिए कार्यकारिणी सदस्यों ने गिरधरपुर निवासी गोपाल सिंह की पत्नी अर्चना देवी को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की देखरेख में कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अर्चना देवी को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अनुसंशा पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी लखिसराय ने गिरधरपुर पैक्स एवं जविप्र दुकान का नियमानुसार संचालन करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.