श्री जगज्जननी दुर्गा समिति को मिला बिहार रत्न अवार्ड
संवाद सहयोगी, लखीसराय : जिले में धार्मिक चेतना को जागृत करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में उ
संवाद सहयोगी, लखीसराय : जिले में धार्मिक चेतना को जागृत करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर श्री जगज्जननी दुर्गा समिति लखीसराय (छोटी दुर्गा मंदिर) को बिहार रत्न अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को राजधानी पटना स्थित बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित सम्मान समारोह में हे¨ल्पग ह्यूमन और संस्कृति फाउंडेशन की ओर से यह अवार्ड दिया गया। संस्था की सीईओ आकांक्षा चित्रांश की उपस्थिति में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजनीति प्रसाद गुप्ता उर्फ बीटी सरकार, संयुक्त मंत्री अर¨वद कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार आर्य एवं मीडिया प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से अवार्ड प्राप्त किया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक कुरीतियों एवं अन्य सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि संस्था द्वारा समाज के वंचित, असहाय बच्चों के हाथों यह अवार्ड दिलाया गया। मंदिर कमेटी से जुड़े अमरजीत देवगन, बंटी डालमियां, वरुन गुप्ता, श्याम शर्मा, संजीव सोनी, कृष्णा भैया, अशोक गुप्ता, महेंद्र साव, विशाल कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।