जनहित के कार्यों के कारण ही बनी है लोजपा की पहचान
समारोहपूर्वक मना लोक जनशक्ति पार्टी का 19 वां स्थापना दिवस संवाद सहयोगी, लखीसराय : स्थानीय पुर
समारोहपूर्वक मना लोक जनशक्ति पार्टी का 19 वां स्थापना दिवस संवाद सहयोगी, लखीसराय : स्थानीय पुरानी बाजार धर्मशाला में बुधवार को लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी का 19 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव पासवान उर्फ धूरी पासवान, दलित सेना के जिलाध्यक्ष पारस पासवान एवं युवा लोजपा जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। लोजपा जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी स्थापना काल से ही जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाकर सजग पार्टी के रूप में अलग पहचान बनाई है। सर्वमान्य नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के नेतृत्व पार्टी के तमाम नेता-कार्यकर्ता गरीबों-मजबूरों की हितों की रक्षा के सदैव तत्पर रहते हैं। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न दलों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहकर देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। खासकर बिहार के विकास के लिए वे सदा तत्पर रहते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस को बधाइयां देते हुए क्षेत्रीय सांसद वीणा देवी को ही आगामी लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने की मांग की है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद वीणा देवी पर पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। मोकामा से सिमरिया पुल के बगल में छह लेन रेल सह सड़क पुल, मोकामा से मुंगेर तक फोर लेन सड़क, किऊल-गया रेलवे लाइन का दोहरीकरण, लखीसराय एवं बड़हिया रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा, अशोकधाम हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा आदि कार्य में प्रगति हुई है। सांसद वीणा देवी को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से पुन: प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा। कार्यक्रम में जिला लोजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, युवा नगर अध्यक्ष अरूण कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।