Move to Jagran APP

श्रमिकों के कल्याण को श्रम संसाधन विभाग तत्पर : मंत्री

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत स्त

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:46 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:46 AM (IST)
श्रमिकों के कल्याण को श्रम संसाधन विभाग तत्पर : मंत्री

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत स्तरीय श्रमिकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुंगेर के सहायक श्रमायुक्त आफताब आलम, श्रम अधीक्षक उमाचरण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम संसाधन विभाग तत्पर है। श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक-एक चेतना सैनिक बनाया गया है। जिसका कार्य घर-घर जाकर श्रमिकों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले किसी कामगार अथवा शिल्पकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रित को एक लाख रुपये, अपंगता की स्थिति में 75 हजार रुपये, आंशिक अपंगता की स्थिति में 37 हजार पांच सौ रुपये, सामान्य मृत्यु होने पर तीस हजार रुपये मिलता है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में कम-से-कम पांच दिन भर्ती रहने की स्थिति में चिकित्सा अनुदान के रूप में पांच हजार रुपये, असाध्य रोग से ग्रसित होने की स्थिति में न्यूनतम 7,500 एवं अधिकतम 30 हजार रुपये चिकित्सा सहायता अनुदान मिलता है। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा श्रम अधीक्षक अथवा जिला पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन देना जरूरी है। सहायक श्रमायुक्त ने चेतना सैनिक को श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए इसको लेकर चेतना सैनिक के दायित्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में बेगूसराय के श्रम अधीक्षक अनिल शर्मा, लखीसराय के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार, हलसी के संजय कुमार प्रकाश, सूर्यगढ़ा के सुशील कुमार यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशिबाला भदानी, भाजपा पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार ¨सह, सभी पंचायत के चेतना सैनिक आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.