विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय में पसरा मातम! डीह पिपरिया में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा 14 साल का किशोर, पुलिस ने निकाला शव

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:22 PM (IST)

Lakhisarai Pipariya Ganga River Drowning: लखीसराय के पिपरिया में गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर केशव कुमार की डूबने ...और पढ़ें

Lakhisarai Pipariya Ganga River Drowning: प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

Lakhisarai Pipariya Ganga River Drowning: प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. 14 वर्षीय किशोर केशव कुमार की गंगा में डूबने से मौत।

  2. लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में हुई यह दुखद घटना।

  3. पुलिस ने शव बरामद कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

संवाद सूत्र, लखीसराय। Lakhisarai Pipariya Ganga River Drowning: लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना डीह पिपरिया गांव के समीप गंगा घाट की है, जहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से यह अनहोनी हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया किशोर

मृतक किशोर की पहचान करारी पिपरिया गांव निवासी अरुण सिंह उर्फ अमरूद सिंह के 14 वर्षीय पुत्र केशव कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केशव बुधवार दोपहर डीह पिपरिया के पास गंगा नदी में नहाने गया हुआ था। स्नान करने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज धार व गहरे पानी में चला गया। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक वह गहरे पानी में समा गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को किया बरामद

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ नदी तट पर जुट गई। घटना की जानकारी तुरंत पिपरिया थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन अभियान चलाकर किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी और पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घर के चिराग की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता और परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।