बिहार: भाजपा नेता की बोलेरो गाड़ी से शराब बरामद, पुलिस कर रही जांच
लखीसराय जिले में टाइगर मोबाइल टीम ने भाजपा नेता की बोलेरो कार से झारखंड निर्मित 13 कार्टन में 312 पीस केन बियर बरामद किया है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 03:54 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 10:38 PM (IST)
लखीसराय [जेएनएन]। शहर के नया बाजार कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाइगर मोबाइल की टीम ने वैशाली जिले के एक भाजपा नेता की बोलेरो कार से झारखंड निर्मित 13 कार्टन में 312 पीस केन बियर बरामद किया है। पुलिस द्वारा बरामद बोलेरो (बीआर- 31 पीए 1373) पर उपाध्यक्ष भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा, महुआ दक्षणी मंडल लिखा हुआ है।
पुलिस इसकी जांच कर रही है। बोलेरो के साथ पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें विपिन कुमार पिता स्व कैलाश सिंह, रंचन्दरदोहजी, थाना सराय, वैशाली, राजीव कुमार पिता भोला दास महुआ, बैशाली, आशीष कुमार पिता चंद्रिका दास, अमरनाथ कुमार पिता स्व राम प्रवेश राम एवं संजय कुमार पिता स्व मोहन लाल तीनों वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मकशुद्पुर गांव का रहने वाला है। सभी झारखंड के देवघर से वैशाली लौट रहे थे। पुलिस ने छह मोबाइल व आठ हजार रुपये भी बरामद की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें