Move to Jagran APP

पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

लखीसराय। मुख्यालय स्थित बाजार समिति के पुराने भवन में संचालित पुलिस केंद्र लखीसराय परिसर में श

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 06:24 PM (IST)
पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव
पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

लखीसराय। मुख्यालय स्थित बाजार समिति के पुराने भवन में संचालित पुलिस केंद्र लखीसराय परिसर में शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक गहमागहमी बनी रही। मौका था बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन लखीसराय जिला शाखा के पदाधिकारियों के चुनाव का। सैप जवानों की कड़ी चौकसी एवं दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में कुल आठ पदों के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्वक मतदान हुआ। ड्यूटी की ¨चता छोड़कर जिले के 361 सिपाही, 54 हवलदार एवं 15 चालक सिपाही अपने संगठन के पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान करने के प्रति काफी उत्सुक दिखे। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मतदान केंद्र से बाहर अलग-अलग गुटों में बंटकर मतदाता को अपने पक्ष में वोट करने के लिए आरजू विनती कर रहे थी। कई महिला सिपाही भी महिला वोटर को समझाने को तत्पर रही। दंडाधिकारी राजीव मोहन सहाय एवं सहायक अभियंता अश्विनी कुमार ¨सह मतदान कक्ष में कैंप कर अपनी निगरानी में मतदान कराया। कबैया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार विधि व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। चुनाव पर्यवेक्षक उपेंद्र ¨सह, मुख्य चुनाव पदाधिकारी रूपेश कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी धीरज कुमार, राणा विश्व प्रताप, अर¨वद कुमार ¨सह, नीरज कुमार, चंद्रमा राय एवं अशोक कुमार की देखरेख में सभी सात पदों के लिए मतपत्र के जरिए मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सभापति पद के लिए गुंजन कुमार, मनीष कुमार, उपसभापति पद पर मुकेश कुमार ¨सह एवं सियाराम मंडल, सचिव पद पर मुन्ना कुमार राम एवं राजीव पासवान, अंकेक्षक पद पर रानी कुमारी एवं सुमन कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार मंडल एवं इसराजुल हक, केंद्रीय सदस्य पद पर गुरुशरण महतो एवं प्रभात उरांव, संयुक्त मंत्री पद पर मुन्ना कुमार गुप्ता एवं वीरेंद्र कुमार एवं डेलीगेट के छह प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद कर दिया गया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी रूपेश कुमार ने कहा कि कुल 432 मतदाता में 375 ने मतदान किया। रात आठ बजे के बाद मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.