खड़गवारा में आफत : विषाक्त भोजन से दो सौ लोग बीमार, अफरातफरी का माहौल
लखीसराय। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के खड़गवारा गांव में श्राद्ध भोज में विषाक्त भोजन खाने से करीब 2
लखीसराय। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के खड़गवारा गांव में श्राद्ध भोज में विषाक्त भोजन खाने से करीब 200 से अधिक लोगों के बीमार होने से अफरा-तफरी मची रही। विषाक्त भोजन से ग्रसित लोगों के परिजन इलाज कराने के लिए बुधवार की सुबह से रात तक ग्रामीण चिकित्सकों के यहां चक्कर लगाते रहे। बावजूद किसी में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार की सुबह होते-होते गांव में कोहराम मच गया। एक ही घर के सभी सदस्यों के बीमार पड़ने से मुसीबत खड़ी हो गई। पूरे गांव में व्यापक पैमाने पर लोगों के बीमार हो जाने की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम वहां पहुंची। भारी अव्यवस्था के बीच मेडिकल टीम ने इलाज शुरू किया। खुले आकाश के नीचे खाट पर लेटे ग्रामीणों का इलाज शुरू किया गया। स्वास्थ्य विभाग का इंतजाम यहां फेल नजर आया। बाद में एसडीओ मुरली प्रसाद ¨सह वहां पहुंचे और गंभीर रूप से बीमार 40 मरीजों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में प्रभारी जिलाधिकारी विनय कुमार मंडल ने पहुंचकर बीमार लोगों का हाल चाल लिया। विषाक्त भोजन से काफी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता बबिता कुमारी, जिला परिषद के प्रत्याशी रहे विवेक कुमार, मुखिया राजवल्लभ यादव, नीतीश कुमार सहित कई लोगों ने खड़गवारा गांव पहुंचकर जानकारी ली। जानकारी के अनुसार खड़गवारा निवासी छोटेलाल यादव की पत्नी की मृत्यु के बाद मंगलवार को पीपल पानी श्राद्ध कर्म में चावल, दाल, सब्जी की भोज हुआ था। भोज खाने के बाद से मंगलवार की रात से अधिकांश लोगों को पेट में दर्द के साथ कै-दस्त होने लगा। गुरुवार की सुबह होते-होते लोगों की स्थिति बिगड़ने लगी।
सदर अस्पताल लखीसराय में इलाजरत मरीज
रंजीत यादव पिता किशोरी यादव, किशोरी यादव पिता छठु यादव, अशोक यादव पिता राजेश्वर यादव, सुरेन्द्र यादव पिता बालेश्वर यादव, नीरज कुमार पिता रामविलास यादव, मुन्ना कुमार पिता किशोरी यादव सदाशिव यादव पिता बालेशवर यादव, पंकज यादव पिता सदाशिव यादव।
गांव में मेडिकल टीम ने किया लोगों का इलाज
महेन्द्र यादव पिता मालधारी यादव, सकलदेव यादव पिता मालधारी यादव, विकास कुमार पिता चलितर यादव, सुजीत कुमार पिता विकास कुमार, बिरजू यादव पिता बालदेव यादव, मार्कण्डेय यादव पिता कारू यादव, राजो यादव पिता बाबूलाल यादव, रोहन यादव पिता विजय यादव, बिपुल यादव पिता शीतल यादव, चुल्हाय यादव पिता हरिहर यादव, पाटो यादव, उपेन्द्र यादव, काजल कुमारी आदि का इलाज गांव स्थित बजरंगवली स्थान के समीप किया जा रहा था। इसके अलावा कई लोग अपने अपने घरों में इलाज करवा रहे थे।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक के प्रभारी डॉ. कंचन कुमार ने बताया कि करीब एक दर्जन लोगों का इलाज पीएचसी में चल रहा है।