मेला में छेड़खानी करने मामले में जेल
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के नगर स्थित अति व्यस्तम लोहिया चौक पर शुक्रवार की शाम बड़हिय
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 07:03 PM (IST)
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के नगर स्थित अति व्यस्तम लोहिया चौक पर शुक्रवार की शाम बड़हिया थानाध्यक्ष ने शराब के नशे धूत एक शराबी को महिलाओं के साथ छेड़खानी करते रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पटना जिला अंतर्गत मरांची थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी पन्डू तांती के पुत्र मनीष कुमार शराब के नशे में लोहिया चौक पर मेला के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। इसी बीच थानाध्यक्ष, बीडीओ नीरज कुमार एवं सीओ रामआगर ठाकुर गश्ती के दौरान वहां पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से उक्त शराबी को गिरफ्तार कर लिया तथा लखीसराय सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर उसे जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें