बड़ी पोखर मोहल्ला में नकदी सहित ढाई लाख की संपत्ति की चोरी
लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 बड़ी पोखर मोहल्ला निवासी अर्जुन मिस्त्री के मकान में श्
लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 बड़ी पोखर मोहल्ला निवासी अर्जुन मिस्त्री के मकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर खाली कर दिया।नकदी सहित दो-ढाई लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा कर ले गए। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। चोरों ने अर्जुन मिस्त्री के अलावे उसी मकान में बतौर किराएदार रह रहे मनोज मोदी के घर में भी चोरी की। रविवार को मकान मालिक अर्जुन मिस्त्री का दामाद धनबह निवासी किशोरी शर्मा ने लखीसराय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बड़ी पोखर निवासी अर्जुन मिस्त्री पूरा परिवार जयपुर में रहता है। यहां उसके मकान की देखरेख किराएदार मनोज मोदी करता है। मनोज मोदी ने बताया कि शनिवार की शाम वह परिवार के साथ अपने ससुराल पुरानी बाजार विषहरी स्थान स्थित बनारसी दास के यहां जन्मदिन की पार्टी में गया हुआ था। घर में कोई नहीं था। सभी जगह ताला लगा हुआ था। रविवार की अल सुबह मनोज मोदी जब बड़ी पोखर स्थित अपने घर पहुंचा तो कमरे का ताला गायब पाया तथा सभी पेटी बक्शा फेंका हुआ था। उसने घटना की जानकारी लखीसराय थाना पुलिस को दी। दर्ज प्राथमिकी में किशोरी शर्मा ने कहा है कि चोरों ने मकान के प्रवेश द्वार से लेकर सभी कमरों में लगा ताला को काटकर अपने साथ लेते गए। चोरों ने बारी बारी से सभी कमरों की तलाशी ली और जितने भी अटैची, बक्शा था। सभी को तोड़ कर उसमें रखे कीमती सामान ले लिया। चोरों ने मकान मालिक अर्जुन मिस्त्री के कमरे से पांच भर सोना के जेवरात एवं कांसा के बर्तन सहित दो लाख रुपये की संपत्ति की चोरी की। जबकि किराएदार मनोज मोदी के कमरे से एक भर सोना, 30 ग्राम चांदी तथा 30 हजार रुपये सहित कुल 65 हजार मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है।