सीओ ने ईंट भट्टा संचालकों को दिया निर्देश
लखीसराय। बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला के सफल संचालन व समुचित त
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 07:40 PM (IST)
लखीसराय। बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला के सफल संचालन व समुचित तैयारी के साथ-साथ अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को ले अंचलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के ईंट भट्टा संचालकों को अपने-अपने क्षेत्र की मुख्य सड़क पर रूट चार्ट के अनुसार मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की। साथ ही सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। इस संबंध में सीओ प्रेम कुमार ने बताया कि दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में बनाए जाने वाली मानव श्रृंखला में हाथ में हाथ जोड़कर उक्त अभियान को ऐतिहासिक बनाना हर नागरिकों का कर्तव्य ही नहीं दायित्व भी बनता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें