Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री कार्यक्रम को ले पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

लखीसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास समीक्षा यात्रा लखीसराय जिले में 27 से 29 दिसंबर तक प्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 04:55 PM (IST)
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को ले पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को ले पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

लखीसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास समीक्षा यात्रा लखीसराय जिले में 27 से 29 दिसंबर तक प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर इसकी तैयारी भी की जा रही है। इसको लेकर आठ कोषांगों का गठन कर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सीएम कार्यक्रम तक जिले के कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मी डीएम की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। जिलाधिकारी ने कोषांग से जुड़े पदाधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने की हिदायत दी है।

loksabha election banner

सीएम कार्यक्रम को ले गठित कोषांग

विधि व्यवस्था कोषांग - डीसीएलआर नीरज कुमार नोडल पदाधिकारी के अलावा डीपीओ एमडीएम नरेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी राजू कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार सहित कुल 13 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हेलीपैड कोषांग - वरीय उपसमहर्ता मुकेश कुमार नोडल पदाधिकारी के साथ नप ईओ संतोष रजक, सीओ लखीसराय अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं सहायक अभियंता विवेकानंद सिन्हा सहित कुल सात कर्मी।

समीक्षा बैठक कोषांग - विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय नीरज कुमार की देखरेख में मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष में डीआइओ ¨पटू कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभात कुमार, नगर प्रबंधक अमित कुमार सहित कुल 13 कर्मी पूरी व्यवस्था करेंगे। सीएम की समीक्षा कक्ष में इंटरनेट, प्रोजेक्टर, माइक, बिजली आदि का इंतजाम करना है।

आम सभा कोषांग - जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार नोडल पदाधिकारी की निगरानी में डीपीओ माध्यमिक रमेश पासवान, कार्यपालक अभियंता विद्युत अविनाश गौरव, भवन प्रमंडल लखीसराय के सभी पदाधिकारी व कर्मी मुख्यमंत्री के आगमन पर चयनित पंचायत के आम सभा स्थल पर सभी तैयारी करेंगे।

पंचायत परिभ्रमण कोषांग - निदेशक लेखा प्रशासन मु. शमीम अख्तर नोडल पदाधिकारी के साथ विद्युत, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक व सहायक अभियंता, डीईओ सुनयना कुमारी, मनरेगा पीओ हलसी सहित कुल 15 कर्मी की जिम्मेदारी तय की गई है।

पहचान पत्र निर्गमन कोषांग - जिला पंचायत राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद नोडल पदाधिकारी के साथ आइटी मैनेजर अभिषेक कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पिपरिया एवं रामगढ चौक सहित कुल 7 कर्मियों की देखरेख में सभी कर्मियों एवं मीडिया के लोगों को अलग-अलग पास निर्गत किया जाएगा।

परिसदन कोषांग - जिला नजारत उपसमहर्ता मुकेश कुमार नोडल पदाधिकारी के साथ ¨सचाई अवर प्रमंडल रामगढ़ चौक के कनीय अभियंता प्रेमनाथ पासवान, अर्जुन दास सहित कुल 9 कर्मी की ड्यूटी लगी है। इस कोषांग द्वारा सीएम सहित सभी वीआइपी के लिए भोजन, चाय, नाश्ता का प्रबंध होगा।

प्रतिवेदन कोषांग - जिला योजना पदाधिकारी गजेंद्र कुमार नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी डीडीसी विनय कुमार मंडल की निगरानी में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार, वरीय लेखा पदाधिकारी डीआरडीए शिव कुमार सिन्हा सहित 14 कर्मियों की देखरेख में सभी विभागों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार होगा।

आकस्मिकता निवारण कोषांग - जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा नोडल पदाधिकारी के साथ अधीक्षक उत्पाद पराशर शर्मा, आपूर्ति निरीक्षक कुमार मनोज सहित 8 कर्मियों को लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.