Move to Jagran APP

हरुहर नदी के जलस्तर में हो रही बढ़त

खगड़िया। गंगा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट जारी रहा। गंगा नदी के जलस्तर में लगभ

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 07:15 PM (IST)
हरुहर नदी के जलस्तर में हो रही बढ़त

खगड़िया। गंगा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट जारी रहा। गंगा नदी के जलस्तर में लगभग 6 से 8 इंच की गिरावट दर्ज हुई है। प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित हरुहर नदी अभी भी उफान पर है। इससे पाली गांव की गलियों सहित कई नए इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। शुक्रवार को भी हरुहर नदी के जलस्तर में लगभग 6 इंच की वृद्धि हुई है। टाल वासियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रखंड मुख्यालय आने जाने के लिए सड़क मार्ग से संपर्क 10 दिनों से भंग है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए तो भगवान की उनका सहारा हैं।

loksabha election banner

टाल क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि अभी कोई सहारा नहीं मिला है। क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री विजय कुमार सिन्हा नगर पंचायत इलाके एवं दियारा में भ्रमण कर लिए लेकिन टाल नहीं गए। जिला प्रशासन के एक भी अधिकारी ने टाल की सुध नहीं ली है। पाली के पूर्व पंसस उमेश महतो ने बताया कि पाली सहित टाल क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ आ जाने से टापू बन गया है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई देखने भी नहीं आए हैं न ही कोई चिकित्सा या अन्य सहायता मिली है।

इधर गंगा नदी के जल स्तर में आई गिरावट से बड़हिया नगर के विभिन्न वार्ड सहित खुटहा डीह, चेतन टोला, मालपुर, जैतपुर, हिरदनबिघा, दरियापुर सहित कई गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। बड़हिया नगर में प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर में अभी बाढ़ पीड़ित रह रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के मवेशियों के लिए प्रशासन की ओर से लगभग एक सप्ताह से चारा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पीड़ित खुद किसी तरह व्यवस्था कर मवेशी को चारा दे रहे हैं। सीओ रामआगर ठाकुर ने बताया कि गंगा के जल स्तर में गिरावट जारी रहेगा। टाल के हरुहर नदी में बढ़ रहे जल स्तर पर प्रशासन की नजर है। टाल क्षेत्र का दौरा किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.