सादगी और स्वच्छता की प्रतिमूर्ति थे पंडित दीनदयाल
लखीसराय। स्थानीय डाक बंगला परिसर में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती भाजपा
लखीसराय। स्थानीय डाक बंगला परिसर में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मणिकांत सिंह ने कहा कि श्री पंडित सादगी और स्वच्छता की प्रतिमूर्ति थे। पंडित जी ने अपना सारा जीवन आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल भाजपा के आदर्श मानक हैं। उनका जीवन एक सीख है, हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह ने कहा कि आज हम अपने महापुरुषों की जयंती मनाकर गौरवान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ भट्टू सिंह, रामशंकर सिंह, किशन कुमार, संजीव कुमार, कमलधर कुमार आदि मौजूद थे।