तीन दिवसीय अशोकधाम महोत्सव 20 से, तैयारी शुरू
लखीसराय। अशोकधाम में श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव के प्रकटीकरण के 43 वें वर्ष में प्रवेश करने
लखीसराय। अशोकधाम में श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव के प्रकटीकरण के 43 वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर 20 से 22 अप्रैल तक तीन दिवसीय अशोकधाम महोत्सव का आयोजन किया गया है। 19 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर 72 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 20 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से भगवान शंकर का महारूद्राभिषेक किया जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा जल, गाय का दूध, दही, घी एवं शक्कर से शिव लिग का अभिषेक किया जाएगा। 21 अप्रैल को सहस्त्राचर्न पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक हजार एक सौ पत्र बेलपत्र, कमल, गुलाब, गेंदा फूल, धतूरा, नारंगी, केला, सेव, अंगूर, किसमिस आदि फलों से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव के प्रकटीकरण दिवस 22 अप्रैल को भगवान शंकर राजोपचार पूजन, रामधुन का समापन, हवन, संध्या महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। अशोकधाम महोत्सव को सफल बनाने को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।