पट खुलते ही गणेश प्रतिमा के दर्शन को उमड़ी भीड़
लखीसराय। जिले में गणपति बप्पा मोरिया की धूम मची हुई है। गुरुवार की रात पूजा आराधना के ब
लखीसराय। जिले में गणपति बप्पा मोरिया की धूम मची हुई है। गुरुवार की रात पूजा आराधना के बाद गणपति का पट खोल दिया गया। शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा-अर्चना कर माथा टेका। शहर में दो जगहों पर पूजा पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेश चतुर्थी के साथ ही पांच दिनों तक मेला भी लगता है। शहर के पुरानी बाजार नगर परिषद लखीसराय कार्यालय के आगे नवयुवक गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल में गणपति की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। तीन शेरों पर सवार भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बन गया है। रंग बिरंगे बल्बों से पूजा पंडाल को सजाया गया है। नया बाजार में किऊल नदी स्थित सूर्यनारायण घाट पर गत वर्ष की तरह इस बार विशाल पंडाल में गणपति की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। मूर्तिकार मकेश्वर पंडित द्वारा प्रतिमा को भव्य रूप दिया गया है। वहीं ललित कुमार द्वारा पूजा पंडाल को आकर्षक विद्युत लाइ¨टग एव रंगीन बल्बों से सजाया गया है। शाम होते ही शहर के लोग पूरे परिवार के साथ मेला घूम रहे हैं। चानन प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र के मननपुर बाजार में पंडाल का पट गुरुवार की देर रात खुलते ही शुक्रवार की अल सुबह से ही प्रतिमा दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। शिवम स्टार सर्किल मननपुर बाजार के पूजा समिति के द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा को लेकर दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, मंत्री बमबम यादव, कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, व्यवस्थापक धर्मेन्द्र कुमार व उप मंत्री भाजो गुप्ता की देखरेख में दो दिवसीय गणेश पूजा मेला आयोजित है। मेला के दौरान मननपुर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। साथ ही पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से आधुनिक साज-सज्जा से सजाया गया है। पूजा समिति के पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है।