विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में शिक्षकों की सैलरी के लिए नया सिस्टम, अब SNA-SPARSH के जरिए होगा भुगतान 

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:53 AM (IST)

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने नियोजित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए नई SNA-SPARSH प्रणाली।

  2. वित्तीय वर्ष 2026-27 से होगी यह नई व्यवस्था लागू।

  3. प्रत्येक शिक्षक के लिए विशिष्ट पे-आईडी बनाना अनिवार्य होगा।

संवाद सूत्र, लखीसराय। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत नियोजित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान को लेकर नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 से इनका वेतन SNA SPASH (Single Nodal Agency - Samayochit Pranali Ekikrit Shighra Hastantaran) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक की विशिष्ट पे-आइडी बनाई जाएगी।

मंगवाए गए दस्तावेज

डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना सह समग्र शिक्षा अभियान सीमा कुमारी ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान सहित संबंधित पदाधिकारियों को पे-क्रिएशन फार्म और आवश्यक दस्तावेज मंगवाने का निर्देश दिया गया है।

फार्म में व्यक्तिगत बैंक खाता, आधार, पैन और पता संबंधी जानकारी देनी होगी। बैंक पासबुक, आधार व पैन की स्वअभिप्रमाणित प्रति के साथ शिक्षक व प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर और मोहर भी जरूरी है।

एक बार में 300 शिक्षकों का टाडा होगा अपलोड

सीएफएमएस 2.0 पोर्टल पर लाभुक के रूप में एक बार में अधिकतम 300 शिक्षकों का डाटा अपलोड किया जाएगा। जांच और अनुमोदन के बाद उपलब्ध बजट के अनुसार वेतन दावा तैयार होगा।

वर्चुअल आवंटन अथवा आहरण सीमा मिलने पर सीएफएमएस 2.0 और एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। विभाग ने पूरी प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 तक पूरी करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- खनन लीज आवंटन में मनमानी पर पटना हाई कोर्ट की फटकार, सरकार और ठेकेदारों लिए 7 नए निर्देश जारी