Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बिहार में युवाओं पर JDU का मेन फोकस, ललन सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी; फिर BJP ने भी दे दी एक सलाह

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 12:05 PM (IST)

    लखीसराय स्थित गांधी मैदान में बिहार के उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ने राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने युवाओं से अपनी कला संस्कृति एवं विरासत को जानने का आह्वान करते हुए मैं बिहार हूं का नारा दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि युवा देश के भविष्य और कर्णधार हैं।

    Hero Image
    लखीसराय में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का आगाज

    संवाद सहयोगी,लखीसराय। बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार लखीसराय में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने युवाओं से संवाद किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवाओं ने नहीं देखा 2005 के पहले का बिहार

    युवाओं से संवाद करते हुए ललन सिंह ने कहा कि 2005 से पहले का बिहार युवाओं ने नहीं देखा है। उन्हें 2005 के पूर्व के बिहार के बारे में ज्ञान भी नहीं है। 2005 से पहले का बिहार और अभी के बिहार में काफी बदलाव और परिवर्तन हुआ है। 2005 के बाद का बिहार युवाओं का है। वे इसके विकास में भागीदार बनें।

    राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

    मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में शनिवार को केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी मंत्री सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री शीला मंडल, विधायक प्रहलाद यादव एवं ने दीप जलाकर एवं पीपल पौधा में जल देकर राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।

    इससे पहले कला शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि युवा देश के भविष्य और कर्णधार हैं। देश का भविष्य युवाओं में ही सुरक्षित है। आज के युवा ही कल विधायक, सांसद, मंत्री बनकर देश का नेतृत्व करेंगे।

    देश के विकास में सबसे ज्यादा भारीदारी युवाओं की

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकसित बिहार की कल्पना अगर कर रहे हैं तो उसमें सबसे अधिक भागीदारी युवाओं की है। देश और बिहार में रोजगार की बहार है। उन्होंने युवाओं से अपने आप को संबल बनाने, आत्मबल को मजबूत बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद कला संस्कृति एवं युवा विकास विभाग की विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी से बिहार के नौजवानों को जिन्होंने 2005 से पहले का बिहार नहीं देखा है उन्हें पहले का बिहार और 2005 में जब एनडीए की सरकार बनी उसके बाद के बिहार की बदली तस्वीर को फिल्म और चित्र के माध्यम से दिखाने का आग्रह किया।

    उपमुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बातें

    • उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार बदला है और सुरक्षित है।
    • उन्होंने युवाओं से अपनी कला, संस्कृति एवं विरासत को जानने का आह्वान करते हुए 'मैं बिहार हूं' का नारा दिया।
    • उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
    • राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन पटना में किया जाए।
    • उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देने का अनुरोध किया है।

    उद्घाटन कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल, कला संस्कृति एवं युवा विभाग की विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी, निदेशक रूबी कुमारी, सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव, नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राज्य के 38 जिलों के 1,500 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

    ये भी पढ़ें

    कौन हैं IPS हरिनाथ मिश्र? संभालेंगे पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था, बैंक कर्मचारी से सिक्युरिटी चीफ तक का सफर...

    फिर सुर्खियों में आए गोपाल मंडल, अपने ही नेता को कहा- 'इनको ज्ञान नहीं है...उधर आनंद मोहन-पप्पू यादव और इधर मैं'