अलाव के लिए जलाई गई 3,699 किलो लकड़ी
लखीसराय। कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों ए
लखीसराय। कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों शहरी निकाय क्षेत्र में कुल 58 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जहां सुबह-शाम लकड़ी जलाई जा रही है। 13 जनवरी तक जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सरकार को जो रिपोर्ट भेजी है। उसके अनुसार जिले में अभी तक 3,699 किलो लकड़ी अलाव के लिए जलाई जा चुकी है। जिले में कुल 23,015 की आबादी ठंड से प्रभावित है। सरकार ने अलाव के लिए 50 हजार रुपये की राशि दी थी। लेकिन अबतक 57 हजार 40 रुपये की राशि खर्च की गई है। लखीसराय प्रखंड में 9 जगहों पर सर्वाधिक 1,200 किलो लकड़ी अबतक जलाई गई है। नगर परिषद लखीसराय अंतर्गत 12 जगहों पर 144 किलो, नगर पंचायत बड़हिया में 12 स्थानों पर 480 किलो, हलसी प्रखंड में 400 किलो, बड़हिया प्रखंड में एक मात्र खुटहा में 40 किलो, सूर्यगढ़ा में 190 किलो, पिपरिया में 380 किलो, रामगढ़ चौक में 440 किलो, चानन प्रखंड क्षेत्र में अबतक 425 किलो लकड़ी अलाव के लिए जलाया गया है।