रामगढ़ चौक प्रखंड में 326 प्रवासी में 161 रेड जोन से आए
रामगढ़ चौक । रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत पांच क्वारंटाइन सेंटर पर आए 326 प्रवासी लोगों को क्
रामगढ़ चौक । रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत पांच क्वारंटाइन सेंटर पर आए 326 प्रवासी लोगों को क्वारंटाइन सेंटर पर रखा गया है। इसमें 161 प्रवासी रेड जोन से आए हैं। कैंदी के पंचायत भवन क्वारंटाइन सेंटर पर 39 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसमें रेड जोन से आए 33 लोग शामिल हैं। मध्य विद्यालय परसामा क्वारंटाइन सेंटर पर कुल 78 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यहां 47 लोग रेड जोन से आए हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहनगर क्वारंटाइन सेंटर पर कुल 96 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यहां 24 लोग रेड जोन से आए हैं। मध्य विद्यालय नारायणपुर में 73 लोगों में 17 लोग रेड जोन से आए हैं। मध्य विद्यालय बिल्लो में रेड जोन के लोगों को रखने के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां रेड जोन से आए 40 लोग रह रहे हैं। क्वारंटाइन सेंटर पर शिक्षकों को सेंटर प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले मनरेगा कर्मी कार्यरत थे। उन सभी को मनरेगा कार्य में हो रही परेशानी को देखते हुए उक्त कार्य से मुक्त कर दिया गया है। कई सेंटर पर विलंब से नास्ता और भोजन मिलने की शिकायत सामने आ रही है। अंचलाधिकारी प्रियंका राय ने बताया कि प्रतिदिन बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण खाना बनाने वाले लोगों को सही संख्या मालूम नहीं हो पाती है। इसलिए भोजन मिलने में विलंब हो रहा है।