विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय और किऊल में पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 महिला समेत 11 तस्कर गिरफ्तार, स्टेशन से बीयर और शराब बरामद

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:18 PM (GMT+05:30)

लखीसराय और किऊल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिला समेत छह शराब तस्करों और पांच शराबियों को ...और पढ़ें

5 महिला समेत 11 तस्कर गिरफ्तार

5 महिला समेत 11 तस्कर गिरफ्तार

HighLights

  1. लखीसराय और किऊल में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

  2. पांच महिला सहित छह तस्कर और पांच शराबी गिरफ्तार।

  3. विभिन्न जगहों से शराब और बीयर की भारी बरामदगी।

संवाद सहयोगी, लखीसराय। उत्पाद विभाग एवं किऊल रेल थाना की पुलिस ने सोमवार की रात विभिन्न जगहों से अंग्रेजी, देसी एवं महुआ चुलाई शराब बरामद करते हुए पांच महिला समेत छह तस्कर एवं पांच शराबियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

निरीक्षक उत्पाद निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल रेलवे स्टेशन से छह लीटर बीयर के साथ पटना जिला के मरांची थाना के नया कसहा दियारा की चिंतु देवी, 5.500 लीटर बीयर के साथ अथमलगोला थाना के नया टोला सबनीमा की रेखा देवी, पांच लीटर बीयर के साथ बेगूसराय जिला के चकिया थाना के सिमरिया घाट बिंद टोली की रतनी देवी को गिरफ्तार किया है।

वहीं 5.500 लीटर बीयर के साथ किरण देवी, किऊल थाना के रामसिर मुसहरी से दो लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ स्थानीय सीता देवी एवं स्थानीय थाना के इंगलिश से आठ लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ स्थानीय चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

32 लीटर देसी एवं 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद 

इसके अलावा हलसी थाना के शिवसोना से शराबी लखीसराय थाना के भोला टोला के नंदन कुमार, सूर्यगढ़ा थाना के चंदनपुरा से रतनूपुर के मखन झाा, बड़हिया से पटना जिला के पचमहला थाना के हेमजा के अमरेंद्र कुमार एवं लखीसराय थाना के इंगलिश नया टोला से इंगलिश के राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

किऊल रेल थानाध्यक्ष ब्रिज कुमार ने बताया कि किऊल रेलवे स्टेशन से 32 लीटर देसी एवं 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। जबकि तस्कर का पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें- लखीसराय में 5 KM लंबा महाजाम! विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ तक रेंगते रहे वाहन, बाइपास आरओबी बंद होने से बढ़ी आफत