पोठिया थाना में उपद्रव मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना में उपद्रव मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किय
संवाद सूत्र, पोठिया (किशनगंज) : पोठिया थाना में उपद्रव मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें चिल्हामारी निवासी विनय महतो व पोठिया कॉलोनी निवासी जसीम शामिल है। शनिवार देर रात को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। फरवरी 2017 में घटित इस मामले में अब तक पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बताते चलें कि 11 फरवरी 2017 को रोज शनिवार को एक अफवाह के बाद कुछ लोगों ने पोठिया थाना में अगलगी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले को लेकर तत्कालीन थानाध्यक्ष मनु प्रसाद के शिकायत पर 300 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में 29 नामजद आरोपितों की पहचान की गई।
---------------
अन्य दो मामले में भी गिरफ्तारी :
शनिवार रात को पोठिया थाना क्षेत्र से अलग-अलग मामलों में अन्य दो आरोपितों की भी गिरफ्तारी की गई। जिसमें सुखानी थाना के लूट मामले में उदगारा निवासी असलम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब पीकर घूमने के मामले में पोठिया बाजार निवासी पप्पू कुमार सिंह धराया। पप्पू कुमार सिंह के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।