ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
किशनगंज। शहर से सटे बंगाल के इस्लामपुर के निकट एन एच 31 पर तेजरफ्तार ट्रक एवं बाइक की
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:08 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 09:08 PM (IST)
किशनगंज। शहर से सटे बंगाल के इस्लामपुर के निकट एन एच 31 पर तेजरफ्तार ट्रक एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के सोलपाड़ा निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद कैसर के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर मो.कैसर बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहा था। उसी दौरान एक दस चक्का ट्रक के चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर घटना की जांच शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें