पर्दानशीं वोटरों की पहचान के लिए दिया गया प्रशिक्षण
किशनगंज। पोठिया प्रखंड के 264 बूथों पर प्रतिनियुक्त महिलाओं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्र
किशनगंज। पोठिया प्रखंड के 264 बूथों पर प्रतिनियुक्त महिलाओं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड सभागार कक्ष में इस प्रशिक्षण के दौरान पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए प्रतिनियुक्त कि गए कर्मियों को संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ शशीम सौरव मणी, शिक्षक त्रिपुरारी पाठक, अनिमेष वर्मा, केशव कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।
बीडीओ ने एक-एक कर सभी बिदुओं पर जानकारी देते हुए कर्मियों के सवालों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनियुक्त सभी महिला कर्मियों को स्पष्ट कहा गया कि वे चुनाव के दिन समय अपने अपने बूथ पर पहुंचे और नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह पीठासीन पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। बताते चलें कि पोठिया प्रखंड में कुल 264 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक लाख 76 हजार तीस मतदाता हैं। जिसमें 88,517 पुरुष व 87,506 महिला मतदाता हैं। जबकि तृतीय लिग के मतदाताओं की संख्या केवल सात है।