किशनगंज में धर्मस्थल में तोड़फोड़ से तनाव, सड़क जाम कर आगजनी
बिहार के किशनगंज में एक समुदाय के धर्मस्थल में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इससे जनाक्रोश भड़क गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 11:20 PM (IST)
किशनगंज [जेएनएन]। बिहार के किशनगंज में एक धर्मस्थल में असामाजिक तत्वों की तोड़फोड़ के कारण तनाव है। घटना से भड़के समुदाय विशेष के लोग सड़कों पर उतर गए।
जानकारी के अनुसार किशनगंज के खगड़ा स्थित हलीम चौक पर सोमवार की देर रात एक धर्मस्थल में घुसकर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने धर्मस्थल के भीतर प्रतिमा को तोड़ दिया। घटना की जानकारी लोगों को सुबह में हुई।
मंगलवार की सुबह जब लोग धर्मस्थल गए तो वहां हुई घटना का पता चला। इसके बाद यह बात पूरे इलाके में फैल गई। घटनास्थल पर एक समुदाय के सैकड़ों लोग जुट गए।
आक्रोशित लोगाें ने तोड़फोड़ के विरोध में एनएच 31 को जाम कर दिया। उन्होंने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की। स्थिति अभी तक तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस एहतियातन सतर्क है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें