विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराबबंदी में चौकीदार, दफादार की भूमिका अहम

By JagranEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 10:45 PM (IST)

बीते दिनों बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद पुलिस सख्त हो गई है। ...और पढ़ें

शराबबंदी में चौकीदार, दफादार की भूमिका अहम
शराबबंदी में चौकीदार, दफादार की भूमिका अहम

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज): बीते दिनों बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद पुलिस सख्त हो गई है। इसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने चौकीदार, दफादार को कई सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी कुमार आशीष ने रविवार को बहादुरगंज पुलिस थाना परिसर में चौकीदार-दफेदारी की परेड में शराबबंदी को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और हिदायत दी कि शराबबंदी को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर कुमार आशीष ने चौकीदार-दफादार की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि बिहार सरकार आप सभी के कंधे पर शराबबंदी को लेकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीण या किसी भी क्षेत्र में कहीं भी शराब निर्माण की जानकारी मिले तो उसे पुलिस पदाधिकारी बता दें। ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर सख्ती से कार्रवाई गी जाएगी। थाना क्षेत्र में देशी शराब बनने वाली जगहों व व्यक्ति को चिह्नित कर समय-समय पर छापेमारी कर शिकंजा कसने का काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं आपराधिक घटना की संभावना या सूचना मिले तो इसकी सूचना शीघ्र पुलिस पदाधिकारी को दें। ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना न घट सके। इस मौके पर ही हृदय गति से कमल प्रसाद चौकीदार की हुई मौत से संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसडीपीओ जावेद अंसारी, पुलिस इंस्पेक्टर अमर प्रसाद, थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अधिकांश पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार दफादार मौजूद थे। ----

संवाद सूत्र, कोचाधामन (किशनगंज) : एसपी कुमार आशीष पूर्ण शराबबंदी को लेकर रविवार को कोचाधामन थाना क्षेत्र का दौरा कर पुलिस पदाधिकारियों, चौकीदार-दफादारों समेत आम जनों के इसके प्रति कई टिप्स दिए। एसपी कुमार आशीष कोचाधामन दौरे के क्रम में पहले कोचाधामन थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्ण शराब बंदी को लेकर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं सभी चौकीदार व दफादारों को शराब का सेवन न करने एवं पूर्ण शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने, लोगों को इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराने को लेकर संकल्प दिलाया।

एसपी ने कहा कि नशा समाज में फैल रही तमाम झगड़ा झंझट व बीमारियों का वजह बनता जा रहा है। इसे रोकने के प्रति पुलिसकर्मी अपनी कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी दिखाएं। वहीं एसपी कुमार आशीष कोचाधामन थाना क्षेत्र के भेभड़ा मौधो आदिवासी टोला पहुंचे। यहां उन्होंने आदिवासी समाज को पूर्ण शराबबंदी अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण करने में पुलिस का साथ दें। इसके लिए आपको रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने नशा मुक्ति को लेकर संकल्प लिया। इस मौके पर एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, इंस्पेक्टर अमर प्रसाद, कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी व थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार व दफादार मौजूद थे।