आंधी पानी में घर पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे लोग
संवाद सूत्र कोचाधामन (किशनगंज) इन दिनों लगातार हो रही आंधी पानी से जनजीवन बुरी तरह प्र
संवाद सूत्र, कोचाधामन (किशनगंज) : इन दिनों लगातार हो रही आंधी पानी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अब तो आलम यह है कि आंधी पानी जान पर भी आफत बन रही है। शनिवार सुबह को तूफान से प्रखंड के बलिया गांव में भारी तबाही मचाई। आंधी तूफान से जहां गांव में दो दर्जन से अधिक कच्चे पक्के मकान को क्षति पहुंचा। वहीं इससे कई फलदार पेड़ भी गिर गए। जबकि गरमा धान और मक्का फसल को भी इससे नुकसान हुआ है।
पेड़ गिरने से सीताराम यादव व साहब लाल यादव का परिवार बाल बाल बच गया। जबकि मकान धराशाई होने से साहब लाल यादव का दो बच्चा दब गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया। आंधी तूफान से सीताराम यादव, साहब लाल यादव, अनवर आलम, चांदमल कर्मकार, रणजीत कर्मकार, मु. फूलकुमारी देवी, रोबिन कर्मकार समेत कई लोगों के कच्चे पक्के मकान धराशाई हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधी जकी अनवर राजस्व कर्मचारी के साथ बलिया गांव पहुंच कर आंधी से हुई क्षति का जायजा लिया। सीओ खालिद हसन ने बताया की आंधी तूफान से हुई क्षति का आकलन कर शीघ्र ही सभी पीड़ित परिवारों के सरकारी प्रावधान के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।