मक्के के खेत में मिला युवक का शव
- मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक संवाद सूत्र ठाकुरगंज (किशनगंज) ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत
- मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज): ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि फॉर्म के समीप एनएच 327 ई किनारे मक्का खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। बुधवार सुबह को शव मिलते ही से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त वार्ड संख्या एक निवासी राजेश कुमार दास ( 35 ) के रूप में की गई।
घटनास्थल पर मौजूद परिजनों के मुताबिक गत तीन माह से मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह मंगलवार शाम को छह बजे से ही गायब था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन देर रात तक कोई अता पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह को उसका शव मक्का खेत में मिलने पर परिजनों ने ठाकुरगंज थाना को इसकी सूचना दी। इस बावत थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई कर मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।