सरकारी विद्यालय के बच्चों को दिया गया शतरंज प्रशिक्षण
किशनगंज। चरम चतुराईपूर्ण एवं अत्यंत रोचक अंतरराष्ट्रीय खेल शतरंज के प्रति अपने जिले के सभ
किशनगंज। चरम चतुराईपूर्ण एवं अत्यंत रोचक अंतरराष्ट्रीय खेल शतरंज के प्रति अपने जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। अब निजी विद्यालयों के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों से भी जिला शतरंज संघ के पास अनुरोध आ रहा है कि उनके विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी इस खेल की जानकारी दी जाए। इन क्रम में सोमवार को जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी द्वारा मध्य विद्यालय खगड़ा के विद्यार्थियों को इस खेल का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्य के लिए संघ की ओर से संघ के वरीय संयुक्त सचिव सह फिडे इंस्ट्रक्टर कमल कर्मकार को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो अपने सहयोगी संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार के साथ इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। दस दौरान अर्जुन राम, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद असलम, जाकिर आलम, जुनेद अंसारी, नाज अफरीन, अर्चना कुमारी, सोफ़यिा नाज, संध्या कुमारी, सलोनी खातून और रवि साहा सहित कई विद्यार्थियों ने शतरंज सीखने में उत्सुकता दिखाए।
वहीं शतरंज प्रशिक्षक कर्मकार ने बताया कि शतरंज प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक विकास कुमार, सहायक शिक्षक संजीव प्रसाद, राजीव कुमार, सजीदूर रहमान, नीलाद्री दत्ता, माया कुमारी, मधुश्री घोष, सुचित्रा दास और प्रेरणा ¨सह का सराहनीय सहयोग रहा।