विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े: ब‍िहार, पश्चिम बंगाल और असम-अरुणाचल के यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:59 AM (IST)

Santragachi Naharlagun Special Train 08047 08048: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन (08047/08048) के ...और पढ़ें

Santragachi Naharlagun Special Train 08047 08048: सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, पूर्वोत्तर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

Santragachi Naharlagun Special Train 08047 08048: सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, पूर्वोत्तर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

HighLights

  1. सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन के फेरों में सितंबर 2026 तक विस्तार।

  2. त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने हेतु।

  3. पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। Santragachi Naharlagun Special Train 08047 08048:  त्योहारी सीजन की आहट के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने सांतरागाछी जंक्शन और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन के बीच संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार करने की घोषणा की है। इस फैसले से पश्चिम बंगाल, उत्तरी असम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।

  • पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के बीच यात्रा सुगम बनाने के लिए सांतरागाछी–नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन के फेरों में हुआ विस्तार

  • ट्रेन संख्या 08047 (सांतरागाछी–नाहरलगुन) 11, 18 और 25 सितंबर 2026 को 3 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी

  • वापसी में ट्रेन संख्या 08048 (नाहरलगुन–सांतरागाछी) 12, 19 और 26 सितंबर 2026 को 3 फेरों के लिए संचालित होगी

  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन की पूर्व निर्धारित समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना को रखा यथावत

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08047 (सांतरागाछी जंक्शन – नाहरलगुन) स्पेशल ट्रेन के परिचालन को सितंबर माह में 3 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। यह ट्रेन अब 11, 18 और 25 सितंबर 2026 को सांतरागाछी से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 08048 (नाहरलगुन – सांतरागाछी जंक्शन) स्पेशल का परिचालन 12, 19 और 26 सितंबर 2026 को 3 अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा।

समय-सारणी और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित फेरों के दौरान यह ट्रेन अपने पहले से तय समय-सारणी, स्टॉपेज और कोच संरचना के अनुसार ही चलेगी। जिन स्टेशनों पर इसका नियमित ठहराव पहले से निर्धारित था, वहां यह पूर्ववत समय पर रुकेगी।

फेरों में विस्तार होने से सितंबर महीने में पूजा और पारिवारिक आयोजनों के लिए कोलकाता व आसपास से पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट व टिकट काउंटरों के माध्यम से इन विस्तारित फेरों का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें- आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का रूट तय! पूर्णिया, कटिहार, गाजियाबाद, गोरखपुर, बरौनी, बेगूसराय में रुकेगी