विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का रूट तय! पूर्णिया, कटिहार, गाजियाबाद, गोरखपुर, बरौनी, बेगूसराय में रुकेगी

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:37 PM (IST)

Festive Special Trains 2026: रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के लिए आनंद विहार से जोगबनी तक विशेष ...और पढ़ें

Festive Special Trains 2026: त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान, आनंद विहार-जोगबनी और सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

Festive Special Trains 2026: त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान, आनंद विहार-जोगबनी और सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

HighLights

  1. दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ के लिए आनंद विहार-जोगबनी विशेष ट्रेन।

  2. ट्रेन 04008/04007, 10 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक चलेगी।

  3. गाजियाबाद, गोरखपुर, कटिहार, पूर्णिया सहित कई स्टेशनों पर ठहराव।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। Festive Special Trains 2026: आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान दिल्ली से बिहार आने-जाने वाले रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने त्योहारी सीजन में कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए ट्रेन संख्या 04008/04007 आनंद विहार टर्मिनल – जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का विस्तृत रूट और ठहराव तय कर दिया है।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 5-5 फेरों के लिए पटरियों पर दौड़ेगी। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04008 (आनंद विहार टर्मिनल – जोगबनी) फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से 07 नवंबर 2026 तक प्रत्येक निर्धारित दिन आनंद विहार से रवाना होगी।

  • दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे ने घोषित किया आनंद विहार–जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का रूट

  • ट्रेन संख्या 04008 (आनंद विहार–जोगबनी) 10 अक्टूबर से 7 नवंबर और वापसी में 04007 जोगबनी से 11 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक संचालित होगी

  • गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया में रहेगा ठहराव

  • यात्रियों की आरामदायक यात्रा और भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रेन में लगाए जाएंगे कुल 20 कोच, दोनों दिशाओं में लगेंगे 5-5 फेरे

वहीं वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 04007 (जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल) फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से 08 नवंबर 2026 तक जोगबनी से चलाई जाएगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सहूलियत के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिससे स्लीपर और सामान्य श्रेणी के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया ठहराव

यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से रवाना होकर उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण रेल मंडलों को जोड़ेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, गोंडा और गोरखपुर जंक्शन पर ठहरेगी। इसके बाद बिहार सीमा में प्रवेश कर छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया जंक्शन और फारबिसगंज आदि स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए जोगबनी पहुंचेगी।

सीमांचल और कोसी क्षेत्र के प्रवासियों के लिए यह ट्रेन वरदान साबित होगी, क्योंकि त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए समय पर आरक्षण करा लें।