Move to Jagran APP

ठाकुरगंज में 1.20 करोड़ से बनेगा सम्राट अशोक भवन

किशनगंज। ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस में सोमवार व शुक्रवार को लगने वाले हाट व

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 01:35 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 01:35 AM (IST)
ठाकुरगंज में 1.20 करोड़ से बनेगा सम्राट अशोक भवन
ठाकुरगंज में 1.20 करोड़ से बनेगा सम्राट अशोक भवन

किशनगंज। ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस में सोमवार व शुक्रवार को लगने वाले हाट वाले स्थल को वें¨डग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही नगर पंचायत ठाकुरगंज में करीब एक करोड़ 20 लाख की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराया जाएगा। ठाकुरगंज दौरे पर पहुंचे नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने श्रीहरगौरी मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत यह घोषणा की। मौके पर नगर पंचायत अधयक्ष देवकी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, वार्ड सदस्यगण व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

loksabha election banner

इसके अलावा उन्होंने बाबा तिलका मांझी फुटबॉल टूर्नामेंट के उदघाटन के दौरान अपने उदबोधन में भी कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। ठाकुरगंज नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए विभाग की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ठाकुरगंज में उक्त दोनों योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए इसी वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य प्रारंभ करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। मंत्री के आश्वासन पर नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि परेश कुमार गणेश, प्रदीप साह, मो. खालिक अंसारी, अनिल साह, संजय यादवेन्दु सहित गणमान्य नागरिकों ने आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.