कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेंगे सैकड़ों राजद कार्यकर्ता
किशनगंज। कर्पूरी ठाकु़र ने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन दलित, शोषित और पिछड़ों के कल्या
किशनगंज। कर्पूरी ठाकु़र ने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन दलित, शोषित और पिछड़ों के कल्याण के लिए सर्मपित कर दिए। इसी का परिणाम है कि वर्तमान समाज में इन जातियों के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सरकारी नौकरियों में विशेष आरक्षण की व्यवस्था की गई है। आज समाज को ऐसे ही नेता की जरूरत है। इन्हीं के पदचिन्हों पर चल कर प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सूबे के विकास के लिए ²ढ़ संकल्पित हैं। शुक्रवार को राजद जिलाध्यक्ष सीमा इंतखाब ने यह जानकारी देते हुए कही।
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर पटना स्थित राजद कार्यालय के सामने मिलर हाई स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस कार्यक्रम में जिला से सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष को पटना के कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाने की जिम्मेवारी सौंपी जा चुकी है। 22 जनवरी तक पटना जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ताकि 23 जनवरी को समयानुसर कार्यकर्ता पटना रवाना हो सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्व. कर्पूरी ठाकुर के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा। जिससे कि समाज में रहने वाले दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने में राजद कार्यकर्ता अपना योगदान दे सकें। क्योंकि दिन रात राजनीतिक में लगे रहने वाले कर्पूरी जी गरीब गुरबों की आवाज बुलंद करने की कोशिश में ले रहे। साथ ही साहित्य, कला और संस्कृति के विकास के लिए भी हमेशा प्रयत्नशील रहे।