Move to Jagran APP

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी प्राची

किशनगंज। राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में किशनगंज की प्राची भाग लेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 11:27 PM (IST)
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी प्राची
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी प्राची

किशनगंज। राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में किशनगंज की प्राची भाग लेगी। 28 जूलाई से कराईकुड़ी, तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-11 टीम में प्राची बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए शतरंज संघ के मानद महासचिव व वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने बताया कि गत 13 जुलाई को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में आयोजित अंडर-15 व अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। अंडर-11 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, भोजपुर, बेगूसराय, वैशाली, मधेपुरा एवं किशनगंज सहित बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में किशनगंज के दो खिलाड़ी सम्मिलित थे। इसमें सेंट लुईस इंग्लिश मीडियम स्कूल के वर्ग पांच की छात्रा प्राची ¨सह व प्रताप मध्य विद्यालय की छात्रा नर्गिस निशा ने क्रमश: द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया। दूसरा स्थान प्राप्त करने के बाद प्राची का चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, पूर्व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका स्व. पल्लवी ¨सह की पुत्री प्राची की इस सफलता पर परिजन व विद्यालय में खुशी की लहर है। प्राची की नानी लीला रानी ¨सह, मामा सचिन कुमार और मामी रजनी ¨सह ने कहा कि प्राची की मां के निधन के बाद उसे इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब हमलोगों के पास है। संघ के उपाध्यक्ष मुनव्वर रिजवी और प्राचार्य तोनिया राय ने जानकारी दी कि प्राची पढ़ाई में भी बहुत तेज है। वे लोग भी प्राची को हर क्षेत्र में आगे ले जाने हेतु तत्पर हैं। प्राची की सफलता पर जिला शतरंज संघ परिवार के साथ-साथ कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम ने भी बधाई देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थियों में भी इसने इस खेल में जिस ऊंचाई को प्राप्त किया है, वह सभी खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.