विभिन्न मांगों को ले 19 नवंबर को पदयात्रा करेगी जाप
किशनगंज। : संगठनात्मक मजबूती को लेकर जन अधिकार पार्टी की बैठक की गई। रविवार को प्रदेश्
किशनगंज। : संगठनात्मक मजबूती को लेकर जन अधिकार पार्टी की बैठक की गई। रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. मुसब्बिर आलम के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता युवा परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मो. मुसफिक आलम उर्फ पप्पू ने की। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. मुसब्बिर आलम ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं आगामी दिनों में पार्टी द्वारा होने वाली कार्यक्रम का रूप रेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 24 अक्टूबर 2018 को स्थानीय डाक बंगला बहादुरगंज में युवा परिषद द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी में अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं। मौके पर ही संगठनात्मक मजबूती व आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर संगठन को विस्तार करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पांच सूत्री मांग को लेकर आगामी 19 नवंबर को एक विशाल पद यात्रा बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय से शुरू कर किशनगंज जिला मुख्यालय तक की जाएगी। सुरजापुरी मुसलमानों को आरक्षण, बहादुरगंज और ठाकुरगंज प्रखंड को अनुमंडल घोषित करने, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय किशनगंज शाखा को समुचित राशि दिया जाने, जिले में एम्स जैसे एक बेहतर अस्पताल खोलने, युवाओं को रोजगार हेतु उद्योग लगाने व किसानों को आधुनिक खेती हेतु सुविधा देने की मांग को लेकर पदयात्रा की जाएगी। इससे पूर्व बैठक को मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जावेद प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अखलाकुर्रहमान, जिला प्रवक्ता आसिफ इकबाल, मो. मुशफिक आलम उर्फ पप्पू, जगदीश कुमार ¨सह, मो. शमीम अख्तर, गुड्डू अली, महबूब आलम, सरवर आलम, राजा मस्तान ने भी संबोधित किया। मौके पर युवा परिषद के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।