लॉकडाउन में घर से बाहर रखें शारीरिक दूरी का ध्यान
किशनगंज। कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करना सभी लोगों का क
किशनगंज। कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करना सभी लोगों का कर्तव्य है। सरकार द्वारा इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे कि इंसान अपने इच्छा शक्ति और सर्तकता के बदौलत कोरोना के खिलाफ अपना जंग जीत सके। इसके लिए माइकिग कर लोगों को हिदायत दी जा रही है। ऐसी विकट स्थित को ध्यान में रखते हुए जब लोगों विशेष जरुरत हो। तभी अपने घर से बाहर निकले और कोशिश करें कि बिना किसी काम के घर से बाहर नही निकले।
शहरी क्षेत्र में सब्जी खरीदने के लिए लोग सुबह आठ बजे से बाजार पहुंचने लगते हैं। इसके अलावा विभिन्न बैंकों और सीएसपी के बाहर भी लोगों का जमावड़ा लग जाता है।
हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इन सभी स्थानों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए सभी जरुरी उपाय किए जा रहे हैं। इस समय अधिकतर लोग जनधन खाता में पहुंचने वाले पांच सौ रुपये की निकासी के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। यहां तो पुलिस समझा बुझाने के साथ जरुरत पड़ने पर बलपूर्वक लोगों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करवा रहे हैं। प्रशासन का यह कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इस वजह से डेमार्केट सब्जी बाजार को भी रुईधासा मैंदान में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां सब्जी खरीदने वाले लोग स्वयं ही शारीरिक दूरी का पालन करते नजर आते हैं, लेकिन कई लोग जल्दबाजी की होड़ में इस दूरी का पालन करने से चूक जाते हैं। लेकिन इन लोगों को भी समझा बुझा कर शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। अब लोग स्वयं भी जागरुक होकर कोशिश करने लगे हैं कि बैंक और सब्जी बाजार जाएंगे तो शारीरिक दूरी का पालन करेंगे।