पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म मानववाद का संदेश
किशनगंज। भारतीय जनता पार्टी बहादुरगंज के पूर्वी मंडल अध्यक्ष पुश लाल सिंह के नेतृत्व में पंडि
किशनगंज। भारतीय जनता पार्टी बहादुरगंज के पूर्वी मंडल अध्यक्ष पुश लाल सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र स्थित भौरादह शक्ति केंद्र में कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किए गए। इस मौके भाजपा जिला मंत्री डॉ. अशोक चतुर्वेदी ने प्रखर राष्ट्रवादी,अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के पथ प्रदर्शक पंडित जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इसे नीज जीवन पर उतारने का आह्वान किए। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को हमें आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा, मंडल महामंत्री अनिल कुमार दास, मंडल उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, मंत्री प्रदीप कुमार ने भी बारी बारी से अपना विचार रखे। कार्यक्रम में मुकेश कुमार , ललिता देवी ,अनार वती सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।