प्रत्याशियों को बांटे गए चुनाव चिन्ह
किशनगंज। पोठिया प्रखंड में चौथे चरण के दौरान पैक्स चुनाव होना है। जिसके लिए रविवार को प्र
किशनगंज। पोठिया प्रखंड में चौथे चरण के दौरान पैक्स चुनाव होना है। जिसके लिए रविवार को प्रखंड मुख्यालय में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। वहीं बारह पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि मिर्जापुर व उदगारा पैक्स में एक-एक नामांकन पर्चा दाखिल होने से पहले ही निर्विरोध घोषित किया जा चुका है। इस प्रकार अब प्रखंड के 20 पंचायतों में 57 पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। पंचायत राज पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार को पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। जिन 12 पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है, उनमें फाला पैक्स से एक, जहांगीरपूर पैक्स से एक, बुढ़नई पैक्स से दो, परलाबाड़ी पैक्स से एक, बुधरा पैक्स से एक, टिपीझारी पैक्स से दो, गोरूखाल पैक्स से एक, पहाड़कट्टा पैक्स से एक, डूबानोची पैक्स से एक तथा दामलबाड़ी पैक्स से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर पंचायत पैक्स से प्रह्लाद सिंह तथा उदगारा पैक्स से मो. तसीरूद्दीन पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके हैं। इस प्रकार अब पोठिया प्रखंड क्षेत्र के 20 पंचायतों में पैक्स चुनाव चौथे चरण के दौरान आगामी 15 दिसंबर को होना है। जिसमें उदगारा व मिर्जापुर पैक्स छोड़कर अब पैक्स अध्यक्ष के लिए 57 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं, जो चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 225 सदस्यों ने नामांकन किया है।