साइकिल रैली निकाल बीएसएफ ने चलाया जागरूकता अभियान
किशनगंज : देश ही सरहद की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल द्वारा 29 अक्टूबर से तीन नवंबर वि
किशनगंज : देश ही सरहद की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल द्वारा 29 अक्टूबर से तीन नवंबर विशेष सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय किशनगंज के डीआइजी अमृत लाल तिर्की की अगुवाई में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पांजीपाड़ा से किशनगंज तक साइकिल रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। साइकिल रैली में बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय के अधीन आने वाली सभी बटालियनों के अधिकारीगण और जवानों ने हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत पांजीपाड़ा कैंप से हुई, जिसे 146वीं बटालियन के कमांडेंट हिंजेलाल सिमटे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर हिन्जेलाल सिमटे ने साइकिल रैली में हिस्सा लेने वाले सभी जवानों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार करने की शपथ दिलाई तथा कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश के लिए एक अभिशाप है। इससे देश का विकास प्रभावित होता है तथा देश का नाम भी खराब होता है। देश के सभी लोग भ्रष्टाचार के कारण किसी ना किसी रुप में प्रभावित होते हैं। हम सभी को इस भ्रष्टाचार रूपी इस बीमारी से मिलजुल कर लड़ना होगा ताकि इस कलंक से इस देश को मुक्त कर सकें। रैली में शामिल अधिकारियों व जवानों का स्वागत सेक्टर मुख्यालय में कमांडेंट (प्रशासनिक) राम सलत राम ने किया।