Move to Jagran APP

किसानों के चेहरे से गायब मुस्कान को मोदी सरकार ने लौटाया: सरोज

किशनगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला किशनगंज की जिला कार्यकारिणी बैठक नगर स्थित

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 07:45 PM (IST)
किसानों के चेहरे से गायब मुस्कान को मोदी सरकार ने लौटाया: सरोज

किशनगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला किशनगंज की जिला कार्यकारिणी बैठक नगर स्थित स्थानीय दिगम्बर जैन धर्मशाला में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल की मौजूदगी में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुभारंभ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में सावन माह की पहली सोमवारी को ठाकुरगंज शिव मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला से गले की चेन छीनकर भागने वाले गिरोह के सदस्य को पकड़ने वाले बहादुर बद्री अग्रवाल एवं रूपेण मुर्मू को प्रदेश अध्यक्ष ने माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। भारत गांव में बसता है। मोदी सरकार में किसानों का विकास हुआ है। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जो सरकार बनी उसमें किसानों की मूल चिता की गई। किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया। गांव-गांव तक सड़क पहुंचाई गई। गांव में ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी गई। किसानों ने अब भारत को अनाज के उत्पादन के लिए दूसरे स्थान पर पूरे विश्व में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार की गलत नीतियों के कारण भारतीय किसानों के चेहरे की मुस्कान गायब हो गए जो अब मोदी सरकार में लौटी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने आगामी कार्ययोजना की चर्चा किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा कला संस्कृति मंच प्रदेश सह संयोजक बरूण सिंह एवं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह, मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी आदि ने कहा कि आज की किसान बैठक सफल हुई और किसान की विकास की चर्चा किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष पप्पू तिवारी ने किया। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत जिला संघचालक ननी गोपाल घोष के परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए। ड्रैगन फ्रूट किसान सह संघ संचालक नागराज नखत से भेंट कर ड्रैगन फ्रूट की खेती के विषय में जानकारी लिए। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह, गौतम पोद्दार, ज्ञानेश्वर कुमार, कला संस्कृति मंच के प्रदेश सह संयोजक बरूण सिंह, भाजपा जिला महामंत्री तरुण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन झा सहित किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसराज नखत, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह व रघुवर शर्मा, महामंत्री दुलालजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय सिन्हा, युवा मोर्चा गुड्डू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, सपन सिंह, किसलय सिन्हा, शुभम सिंह, रवि दास, दरप लाल सिंह, धर्म लाल सिंह, अतुल सिंह, अनिल साह, कृष्ण कुमार सिन्हा, अनिल साह गोपीचंद उराव, लक्ष्मण झा, परमजीत मंडल, रमन चौधरी, मनमोहन साह, प्रदीप साह, बिट्टू साह, इंद्रजीत चौधरी, अनिल कुमार, निरंजन राय, श्याम ठाकुर, सतेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अनुपम देवी, कुंती देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.