विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईवीएम सुरक्षित रखने के लिए वज्रगृह बनकर तैयार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 19 Nov 2021 08:59 PM (IST)

पोठिया प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रखंड मुख्यालय में वज्रगृह स्थल को अंतिम रूप दे दिया गया है।

ईवीएम सुरक्षित रखने के लिए वज्रगृह बनकर तैयार
ईवीएम सुरक्षित रखने के लिए वज्रगृह बनकर तैयार

संवाद सूत्र, पोठिया (किशनगंज ): पोठिया प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रखंड मुख्यालय में वज्रगृह स्थल को अंतिम रूप दे दिया गया है। ईवीएम रखने के लिए दो स्थल बनाए गए हैं और इसके लिए दोनों भवनों को बूथ नंबर के साथ पदवार इवीएम सही तरीके से रखने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले कई दिनों से इवीएम सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग होने वाले भवन को सही तरीके से साफ-सुथरा कर सजाया संवारा जा रहा था, जो गुरुवार देर रात पूरा कर लिया गया।

प्रखंड में 309 बूथ हैं और छह पदों के लिए चुनाव होना है। फलस्वरूप सभी पदों के लिए बूथवार अलग-अलग खांचों में ईवीएम रखने के लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। इस कार्य में कनीय अभियंता अतानु दा, नेहा कुमारी, पूजा यादव, प्रखंड नाजिर राम श्रेष्ठ मंडल, एआरओ सह एलइओ प्रभात रंजन, एआरओ सह बीसीओ सुनील कुमार देव के साथ-साथ निर्वाची पदाधिकारी निश्चल प्रेम स्वयं मानिटरिग कर रहे थे। ईवीएम सीलिग वाले स्थल पर भी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। ईवीएम को सील करने के साथ-साथ 29 नवंबर को चुनाव से जुड़ी सारी तैयारियों को मुकम्मल ढंग से पूरा करने के अंतिम प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर पोठिया प्रखंड मुख्यालय चुनावी रंग में रंग गया है सारी तैयारियां पूरी करने में पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक लगातार जुटे हुए हैं।

----------------

प्रखंड मुख्यालय हुआ चकाचक :

आम दिनों में जहां प्रखंड मुख्यालय में सफाई की कमी दिखती थी, वह पिछले कुछ दिनों से स्वच्छ और सुंदर दिख रहा है। पूरा पोठिया ब्लाक परिसर तथा चुनाव में इस्तेमाल होने वाले सभी भवन सुसज्जित किए गए हैं। परिणाम यह है कि प्रखंड मुख्यालय फिलहाल सुंदर और चकाचक दिख रहा है।