विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशनगंज: लापता बेटी को लौटाने के लिए मांगे 1 लाख रुपये, नहीं देने पर बेचने की दी धमकी

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:54 PM (IST)

किशनगंज में एक युवती के लापता होने के बाद उसे वापस लौटाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की ...और पढ़ें

किशनगंज: लापता बेटी को लौटाने के लिए मांगे 1 लाख रुपये, नहीं देने पर बेचने की दी धमकी

किशनगंज: लापता बेटी को लौटाने के लिए मांगे 1 लाख रुपये, नहीं देने पर बेचने की दी धमकी

HighLights

  1. किशनगंज में युवती लापता, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी।

  2. पैसे न देने पर बेटी को बेचने की धमकी दी गई।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तलाश जारी।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के एक युवती के लापता होने और उसे वापस लौटाने के एवज में एक लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने कुछ लोगों पर रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर बेटी को बेच देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में मां ने थाना में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री 25 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

इस दौरान उन्हें कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली, जिन्होंने बेटी को वापस लाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की।

आवेदन में समदा वार्ड संख्या चार निवासी रविलाल हरिजन (55) और उनकी पत्नी मालती देवी (54) का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि बेटी को लौटाने के लिए रुपये मांगे गए।

आवेदन में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कानकी क्षेत्र के निवासी अनिल नामक युवक का भी जिक्र किया गया है। रुपये नहीं देने पर बेटी को बेच देने की धमकी दी गई।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। लापता युवती की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- भाई की डांट से घर छोड़ मुंबई पहुंचा किशनगंज का युवक, अब आतंकी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार