Move to Jagran APP

Kishanganj Election Result 2019: जावेद आजाद ने जीता चुनाव

Kishanganj Election Result 2019 १७वीं लोकसभा के लिए संपन्न हुए चुनाव में अब तक किशनगंज से नौ सांसद चुने गए थे। इस बार किशनगंज की आवाम ने डॉ. जावेद आजाद के रूप में अपना दसवां सांसद

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:46 PM (IST)
Kishanganj Election Result 2019: जावेद आजाद ने जीता चुनाव
Kishanganj Election Result 2019: जावेद आजाद ने जीता चुनाव

किशनगंज [जेएनएन]।Kishanganj Election Result 2019: १६,५२,९४० मतदाताओं वाले किशनगंज संसदीय सीट पर १०,८१,८८१ मतदाताओं ने मतदान कर अपना दसवां सांसद चुना। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. जावेद आजाद किशनगंज के १०वें सांसद चुने गए। ३६७,०१७ वोट लाकर डॉ. जावेद आजाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे जदयू के सैयद महमूद असरफ को ३४४६६ मतों से पराजित कर यह सीट कांग्रेस की झोली में डालने में कामयाब रहे। दूसरे स्थान पर रहे सैयद महमूद असरफ को ३३२,५५१ मत मिले। वहीं आखिर तक त्रिकोणात्मक लड़ाई बनाने में कामयाब रहे एआइएमआइएम के प्रत्याशी अख्तरूल ईमान को २९५,०२९ मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे अख्तरूल ईमान व दूसरे स्थान पर रहे सैयद महमूद असरफ दूसरी बार मैदान मेंं थे। जबकि डॉ. जावेद आजाद का सांसदी का यह पहला चुनाव था। २०१९ यानी १७वीं लोकसभा के चुनाव में किशनगंज सीट से कुल १४ प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें तीन प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला रहा।

loksabha election banner

१७वीं लोकसभा के लिए संपन्न हुए चुनाव में अब तक किशनगंज से नौ सांसद चुने गए थे। इस बार किशनगंज की आवाम ने डॉ. जावेद आजाद के रूप में अपना दसवां सांसद चुना। इससे पूर्व १९५७ से अब तक हुए १६ चुनावें नौ जो नौ सांसद चुने गए उनमें मो. ताहिर, लखनलाल कपूर, जमीलुर रहमान, हलीमुद्​दीन अहमद, सैयद शहाबुद्​दीन, एमजे अकबर, मो. तस्लीमउद्​दीन, सैयद शहनवाज हुसैन व मौलाना असरारूल हक कासमी शामिल हैं।

१९५७ से अब तक सांसद और पार्टी

१९५७ : मो. ताहिर, कांग्रेस

१९६२ : मो. ताहिर, कांग्रेस

१९६७ : लखन लाल कपूर, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

१९७१ : जमीलुर रहमान, कांग्रेस

१९७७ : हलीमउद्​दीन अहमद, बीएलडी

१९८० : जमीलुर रहमान, कांग्रेस

१९८४ : जमीलुर रहमान, कांग्रेस

१९८५ : सैयद शहाबुद्​दीन, जनता पार्टी

१९८९ : एमजे अकबर, कांग्रेस

१९९१ : सैयद शहाबुद्​दीन, जनता दल

१९९६ : मो. तस्लीमउद्​दीन, जनता दल

१९९८ : मो. तस्लीमउद्​दीन, राष्ट्रीय जनता दल

१९९९ : सैयद शहनवाज हुसैन, भाजपा

२००४ : मो. तस्लीमउद्​दीन, राष्ट्रीय जनता दल

२००९ : मौलाना असरारुल हक कासमी, कांग्रेस

२०१४ : मौलाना असरारुल हक कासमी, कांग्रेस

२०१९ : डॉ. जावेद आजाद, कांग्रेस

नोटा रहा चौथे स्थान पर

१७वीं लोकसभा चुनाव में किशनगंज संसदीय क्षेत्र से यूं तो १४ प्रत्याशी मैदान में थे लेकन १५वें प्रत्याशी के तौर पर नोटा ने अपनी आमद दर्ज कराई। विजयी उम्मीदार रहे डॉ. जावेद के बाद उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के सैयद महमूद असरफ रहे। हालांकि तीसरे स्थान पर रहे एआइएमआइएम के अख्तरूल ईमान के बाद १९७२२ के आंकड़ के साथ नोटा चौथे स्थान पर रहा।

प्रत्याशियों को मिले मत

प्रत्याशी - पार्टी - मिले मत

डॉ. मुहम्मद जावेद - कांग्रेस - ३६७०१७

सैयद महमूद अशरफ - जदयू - ३३२५५१

अखतरुल ईमान - एआइएमआइएम - २९५०२९

राजेश कुमार दुबे - निर्दलीय - १५१८४

हसेरुल - निर्दलीय - १०८०७

शुकल मुर्मू - झारखंड मुक्ति मोर्चा - १०२७५

अलीमुद्​दीन अंसारी - आप - ९८२२

छोटे लाल महतो - निर्दलीय - ८७००

असद आलम - निर्दलीय - ८१३३

इन्द्रदेव पासवान - बसपा - ६७९३

जावेद अख्तर - टीएमसी - ५४८३

अजीमउद्​दीन - निर्दलीय - ४७५५

राजेन्द्र पासवान - बहुजन मुक्ति पार्टी - ४०१३

प्रदीप कुमार सिंह - शिव सेना - ३२६६

नोटा - नोटा - १९७२२

रद -  रद - ५३

गृह क्षेत्र में ही पिछड़ गए महमूद असरफ

पहले छह राउंड तक बढ़त बनाए रखने वाले जदयू प्रत्याशी सातवें राउंड से पिछड़ते चले गए। २२ राउंड तक चले मतगणना में कांग्रेस के हाथों ३४,४६६ मतों से शिकस्त मिली। जिसका मुख्य कारण रहा कि जदयू प्रत्याशी अपने घर यानी बायसी व अमौर विधानसभा में ही पिछड़ गए। छह विधानसभा वाले किशनगंज संसदीय क्षेत्र में किशनगंज जिले के चार यथा किशनगंज, कोचाधामन, ठाकुरगंज व बहादुरगंज और पूर्णिया जिले के दो विधानसभा बायसी व अमौर शामिल है। बायसी के रहने वाले सैयद महमूद असरफ को जहां बायसी व अमौर विधानसभा में ही लीड मिलने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं वे इन्हीं दोनों विधानसभा में पिछड़ गए।

विधानसभा वार प्रत्याशियों को मिले मत

बायसी -

कांग्रेस - ७३९१७

जदयू - ६१२३५

एआइएमआइएम - २९२८६

अमौर -

कांग्रेस - ७३२६९

जदयू - ४७७४२

एआइएमआएम - ५१३८४

किशनगंज

कांग्रेस - ६८८७५

जदयू - ६०८३२

एआइएमआएम - ४०६१६

कोचाधामन

कांग्रेस - ३६९८४

जदयू - ३८७२१

एआइएमआएम - ६८२४२

ठाकुरगंज

कांग्रेस - ६९२८३

जदयू - ७१३०९

एआइएमआएम - ३७७०६

बहादुरगंज

कांग्रेस - ४४३५०

जदयू - ५१९७०

एआइएमआएम - ६७५४५

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.