विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सम्राट के सीएम बनते ही सीमांचल में घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर वार, अमित शाह ने दिया था ऑर्डर

Published: Mon, 20 Apr 2026 08:52 PM (IST)

बिहार में सम्राट चौधरी के सत्ता संभालते ही सीमांचल में घुसपैठ, भ्रष्टाचार व तस्करी पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

सीमांचल में घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर सम्राट सरकार का कड़ा प्रहार (PTI)

सीमांचल में घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर सम्राट सरकार का कड़ा प्रहार (PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अमरेंद्र कांत, किशनगंज। बिहार में सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) के सत्ता संभालते ही घुसपैठ, भ्रष्टाचार व तस्करी पर वार शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार की विभिन्न जांच एजेंसियां कार्रवाई में जुटी हैं।

घुसपैठियों की पहचान, भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण व सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए भी तैयारी चल रही है। इन्हीं मुद्दों पर समीक्षा के लिए बिहार सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी मंगलवार को किशनगंज पहुंच रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कार्रवाई का दिया था निर्देश:

इसी वर्ष फरवरी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीमांचल में थे। पहले दिन किशनगंज में सेना व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने घुसपैठ समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की थी। उस समय उनके साथ बिहार के गृहमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे।

भाजपा की अगुवाई में जब पहली बार बिहार में एनडीए की सरकार बनी और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने, तो गृ़हमंत्री के निर्देश को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज हो गई। जिला प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा से सटे नो मेंस लैंड में अतिक्रमित जमीन को खाली करा दिया।

बॉर्डर के ध्वस्त पीलर समेत अन्य मुद्दों को लेकर सिलीगुड़ी में हाल ही में नेपाल व भारत के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमा पर बसे 22 गांवों के विकास के लिए 218 योजनाओं को शामिल किया गया है। इसके लिए 112 करोड़ का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

बिहार से बंगाल तक उठता रहा है घुसपैठ का मुद्दा:

सीमांचल में घुसपैठ का मामला बिहार से लेकर बंगाल चुनाव तक उठता रहा है। यह कयास लगाया जा रहा है कि मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी के दौरे के क्रम में इस मुद्दे पर जोर दिया जाएगा। सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी भी इसको लेकर काफी सख्त हैं।

मुख्य सचिव व डीजीपी ने रक्सौल में बैठक कर कई मुद्दों पर समीक्षा की थी। बैठक में भी घुसपैठ, तस्करी, भ्रष्टाचार पर चर्चा कर बाइब्रेंट विलेज योजना से सीमा क्षेत्रों के गांवों के विकास की योजना पर समीक्षा की गई थी।

सीमांचल में भ्रष्टाचार पर जमकर हो रहा प्रहार:

सीमांचल में भ्रष्टाचार को लेकर बिहार सरकार की जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई में जुटी हैं। आय से अधिक संपत्ति को लेकर किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बाद पूर्व नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन पर कार्रवाई हो चुकी है।

इससे पहले, निगरानी विभाग द्वारा आइसीडीएस डीपीओ व अन्य पर कार्रवाई की गई। हाल ही में पूर्णिया में सहायक अभियंता व राजस्व विभाग के कर्मियों पर निगरानी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

इधर, फर्जी आधार कार्ड व प्रमाण पत्र बनाने के नेटवर्क को भी ध्वस्त किया जा रहा है। हाल के दिनों में किशनगंज के अलावा अररिया व सुपौल में ऐसे गिरोहों को दबोचा गया। विदेश से आ रहे फंड पर भी नजर रखने के लिए संस्थाओं की जांच शुरू हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।