विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस बैरक में गोली की गूंज से मचा हड़कंप, किशनगंज में कांस्टेबल समीर कुमार की मौत, सर्विस रिवाल्वर से चली गोली

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:49 AM (GMT+05:30)

किशनगंज सदर थाना परिसर में 32 वर्षीय कांस्टेबल समीर कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या ...और पढ़ें

किशनगंज में कांस्टेबल की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस।

किशनगंज में कांस्टेबल की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस।

HighLights

  1. किशनगंज सदर थाना परिसर में कांस्टेबल समीर कुमार ने की आत्महत्या।

  2. अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी, पुलिस महकमे में हड़कंप।

  3. आत्महत्या से पहले परिवार से की बात, एफएसएल टीम जांच कर रही।

संवाददाता, किशनगंज। Kishanganj Constable Suicide Service Revolver Police Barrack: किशनगंज सदर थाना परिसर में शनिवार की सुबह हुई एक दर्दनाक घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर थाना में पदस्थापित 32 वर्षीय कांस्टेबल समीर कुमार ने शनिवार सुबह अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और गंभीर रूप से घायल सिपाही को उपचार व औपचारिकता के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस बैरक में मातम और सन्नाटा पसर गया है।

  • किशनगंज सदर थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में पदस्थापित 32 वर्षीय कांस्टेबल समीर कुमार ने शनिवार सुबह सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की जीवन लीला समाप्त

  • घटना से पहले मृतक सिपाही ने अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर की थी बातचीत; आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी तक नहीं चल पाया है पता

  • मूल रूप से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाले थे समीर, वर्ष 2015 में समस्तीपुर से शुरू हुई थी पुलिस सेवा

  • सूचना मिलने के बाद भागलपुर से किशनगंज के लिए रवाना हुए स्वजन; एफएसएल (FSL) की विशेष टीम घटनास्थल की जांच में जुटी

परिवार से बातचीत के बाद उठाया खौफनाक कदम; एफएसएल टीम कर रही साक्ष्यों की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार और एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या करने से ठीक पहले कांस्टेबल समीर कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की थी।

इसके तुरंत बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, इस दुखद कदम के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच और साक्ष्य संकलन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की विशेष टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो बैरक के अंदर से फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

भागलपुर के सुल्तानगंज के रहने वाले थे समीर; वर्ष 2015 में शुरू हुई थी पुलिस सेवा

मृतक कांस्टेबल समीर कुमार मूल रूप से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव के रहने वाले थे। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2015 में समस्तीपुर जिले में हुई थी। इसके बाद उन्होंने मधुबनी जिले में वर्ष 2022 से 2025 तक अपनी सेवाएं दीं।

गत वर्ष अगस्त 2025 में उनका स्थानांतरण किशनगंज जिले में हुआ था। यहां वह पहले पुलिस लाइन में पदस्थापित रहे और वर्तमान में सदर थाना के अंतर्गत 'डायल 112' सेवा में अपनी ड्यूटी दे रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव भागलपुर में कोहराम मच गया है और स्वजन तुरंत किशनगंज के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में झकझोर देने वाली घटना, पति के सर्विस रिवाल्वर से पत्नी ने अपने सीने में मारी गोली, सफियासराय थाना में तैनात है दरोगा चंदन