विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में झकझोर देने वाली घटना, पति के सर्विस रिवाल्वर से पत्नी ने अपने सीने में मारी गोली, सफियासराय थाना में तैनात है दरोगा चंदन

Published: Sat, 11 Apr 2026 10:22 PM (IST)

मुंगेर के सफियासराय थाना में तैनात दरोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने शनिवार शाम पति के सर्विस रिवाल्वर ...और पढ़ें

जमालपुर में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

जमालपुर में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

HighLights

  1. दरोगा चंदन कुमार की पत्नी ने खुद को गोली मारी।

  2. पति के सर्विस रिवाल्वर का उपयोग किया गया।

  3. पुलिस अधीक्षक ने घटना की गहन जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। मुंंगेर के सफियासराय थाना में तैनात दरोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी (30)ने शनिवार शाम पति के सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में निजी मुंगेर इमरजेंसी हास्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मधु ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। घटना की सूचना एफएसएल को दी गई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, दोपहर तक मामला सामान्य हो गया। लेकिन शाम में फिर से दोनों के बीच बकझक हुई और हालात ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

इसी बीच मधु ने चंदन कुमार के सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामला गंभीर है और हर पहलू पर जांच की जा रही है। सर्विस रिवाल्वर के इस्तेमाल, उसकी उपलब्धता और घटना के समय की परिस्थितियों की गहन पड़ताल होगी। मधु के स्वजन को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है।

  • सफियासराय थाना में पदस्थापित है दरोगा चंदन कुमार
  • शनिवार की सुबह और देर शाम पति-पत्नी में हुआ था विवाद

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। सर्विस रिवाल्वर की उपलब्धता, उसके उपयोग और घटना के समय की परिस्थितियों की गहन छानबीन होगी। मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है।

एसपी ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। सर्विस रिवाल्वर कीउपलब्धता, उसके उपयोग और घटना के समय की परिस्थितियों की गहन छानबीन होगी।