विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामला: गुजरात से लौटे चौथे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अब तक 4 गिरफ्तार

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:42 PM (IST)

किशनगंज में युवती से मारपीट और अभद्रता के पुराने वीडियो मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गुजरात से ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. किशनगंज में युवती से मारपीट मामले में चौथी गिरफ्तारी हुई।

  2. पुलिस ने गुजरात से ट्रैक कर आरोपी को दबोचा।

  3. एसआईटी अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के समीप युवती के साथ मारपीट और अभद्रता से संबंधित पुराने वीडियो एसपी को मिलने के बाद मामले में पुलिस ने रविवार को चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर गुजरात में रह रहे आरोपित को ट्रैक किया गया। उसके जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र पहुंचने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 24 सितंबर की देर रात घटना से संबंधित पुराना वीडियो एसपी को भेजी गई थी।

मामला संज्ञान में आते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ टू के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई। टीम ने वीडियो का गहन अवलोकन करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान शुरू की।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 और 26 सितंबर को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। रविवार को चौथे आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक कुल चार आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

गुजरात में रह रहे आरोपित को किया ट्रैक

एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर चौथे आरोपित के गुजरात में रहने की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे ट्रैक किया।

इधर उसके घर पर भी पुलिस ने दबिश दी। जिसके बाद आरोपित जैसे ही गुजरात से आया उसे दिघलबैंक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपितों में शहजाद, मिनाज उर्फ सलमान और अफसर आलम को पूर्व में गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को गिरफ्तार जबकि चौथे आरोपित दहीभात गांव के मजिबुल के पुत्र शहजाद उर्फ सहजाद को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर पांच को चिह्नित किया गया था। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और अनुसंधान के दौरान सामने आए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने अफवाह से बचने का किया आग्रह

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि वीडियो के प्रसारित होने के बाद एसडीपीओ टू के नेतृत्व में गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चौथे आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं दें। इंटरनेट मीडिया पर किसी भी अपुष्ट वीडियो, सूचना अथवा भ्रामक सामग्री को प्रसारित नहीं करने की भी हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें- जमुई छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 अरेस्ट