अगलगी में तीन घर जलकर राख
संवाद सूत्र कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की रात अगलगी म
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र कोचाधामन (किशनगंज) : प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की रात अगलगी में तीन घर समेत एक बाइक जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया गया। हालांकि अगलगी में हजारों की आर्थिक क्षति का अनुमान है। अग्निकांड में मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित डिगसोल गांव के शमीमा खातून पति मलिम उद्दीन, नौसरी बेगम पति अब्दुस सलाम का एक एक घर जल गया। प्रखंड के चरघरिया में आग लगी से प्यारे का गोदाम तथा किरण यादव की एक बाइक जल गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें