सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत, पति के लिए मांगी लंबी उम्र
किशनगंज। पोठिया प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की क
किशनगंज। पोठिया प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। दिनभर निर्जला व्रत यानी उपवास रहने के बाद शाम को समूह में इकट्ठा होकर महिलाओं ने करवाचौथ व्रत कथा का सुनकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद चांद का दर्शन कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया गया।
प्रखंड क्षेत्र के पहाड़कट्टा, छत्तरगछ, धुमनिया, रायपुर, कालियागंज, दामलबड़ी, दलुआ हाट, जनता हाट आदि मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ दिखी। शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा फिर रात को चांद के दर्शन के साथ व्रत का समापन किया। इससे पूर्व शनिवार दोपहर को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए सामूहिक रुप से व्रत रखीं व व्रत कथा भी सुनीं। फिर शाम को सोलह श्रृंगार कर चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। चांद निकलने के बाद विधि विधान के तहत पूजा-अर्चना कर अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण किया। धुमनिया गांव निवासी सोनम प्रिया, पूनम कुमारी, ममता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, ¨पकी देवी, विभा देवी व छत्तरगाछ निवासी संतोषी देवी आदि महिलाओं ने इस संबंध में बताया कि करवाचौथ व्रत का अनुष्ठान करने से पति की लंबी उम्र तो होती ही है। इसके अलावा घर में सुख, शांति और समृद्धि भी आती है। परौणिक ग्रंथों के अनुसार सबसे पहले करवाचौथ का व्रत माता पार्वती ने रखी थी। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्णपक्ष में मनाया जाता है। इस दिन सुहागीन महिलाएं दिन भर उपवास रखकर रात्रि में चन्द्रोदय होने पर अर्घ्य देकर अन्न जल ग्रहण करतीं हैं।